BJP विधायक का बड़ा आरोप, कहा- कैबिनेट मंत्री प्रद्युमन ने दी जान से मारने की धमकी!

11/19/2019 10:22:03 AM

शिवपुरी: BJP विधायक ने वीरेंद्र रघुवंशी ने मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर पर बड़े आरोप लगाएं हैं। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि ‘उन्हें तोमर से अपनी जान का खतरा है’। रघुवंशी ने सरकार से सुरक्षा देने की मांग भी की है। उन्होंने कहा है कि वह गृह मंत्रालय में भी मंत्री तोमर की शिकायत करेंगे। वहीं कैबिनेट मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर का कहना है कि ‘वह सभी का सम्मान करते हैं ऐसा आरोप उन पर भाजपा विधायक ने क्यों लगाया और किस आधार पर लगाया यह उनकी समझ के परे है’। आपको बता दें कि BJP विधायक वीरेंद्र रघुवंशी शिवपुरी की कोलारस विधानसभा से विधायक हैं।  



बता दें कि कैबिनेट मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर शिवपुरी जिले में एक बैठक मे पहुंचे थे। इस बीच BJP विधायक रघुवंशी और तोमर में जमकर कहासुनी हुई। जिसके बाद भाजपा विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने कहा कि उन्हें तोमर से अपनी जान का खतरा है। इसलिए उन्हें सुरक्षा दी जाए।

Vikas kumar

This news is Vikas kumar