दिग्विजय का बड़ा आरोप- 'विधायकों को 100-100 करोड़ का ऑफर दे रही BJP'

1/8/2019 11:09:48 AM

भोपाल: मंगलवार को विधानसभा सत्र के दूसरे दिन कांग्रेस का शक्ति परीक्षण होना है। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पत्रकारों से बाचतीच के दैरान बड़ा बयान देकर राजनीति में हलचल पैदा कर दी है। दिग्विजय ने आरोप लगाया है कि 'बीजेपी हमारे विधायकों को सौ-सौ करोड़ का ऑफर दे रही है। मेरे पास इस बात के पुख्ता सबूत रिकाॅर्डिंग में हैं। जरूरत पड़ने पर इसे सार्वजनिक करूंगा'।



इसके पहले दिग्विजय ने बीजेपी पर खरीद फरोख्त के आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि बीजेपी के तीन पूर्व मंत्री, कांग्रेस विधायकों की खरीद-फरोख्त करने की कोशिश कर रहे हैं। बीजेपी के तीन पूर्व मंत्रियों ने कांग्रेस विधायकों को 10 करोड़ तक की पेशकश की। स्पीकर चुनाव से पहले सिंह के इस बयान से राजनीति में भूचाल आ गया है। वहींं बीजेपी हमलावर हो चली है।

 

 

suman

This news is suman