लोकसभा चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, इस नेता की हुई कांग्रेस में वापसी

4/4/2019 4:09:32 PM

भोपाल: लोकसभा चुनाव से पहले नैताओं का दल बदलने का दौर जारी है। मौके की नजाकत को देखकर नेता पार्टी बदल रहे हैं। अब प्रदेश के कटनी जिले में भाजपा नेता करण सिंह चौहान की घर वापसी हो गई। उन्हें गुरुवार को राजधानी भोपाल में सीएम कमलनाथ ने कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। शहडोल उपचुनाव के समय वह कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हो गए थे।
 


बीजेपी छोड़ फिर थामा 'हाथ'
दरअसल, बीजेपी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहें राजेंद्र शुक्ल के भाई विनोद शुक्ल कांग्रेस में शमिल हुए थे। उस दौरान मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बयान दिया था कि अभी कई और भी चेहरे कांग्रेस में आएंगे। उनके बायन के बाद अब कांग्रेस से बीजेपी में गए करण सिंह चौहान की भी घर वापसी हो गई। उनके कांग्रेस में वापस आने से पार्टी को कटनी जिले समेत महाकौशल में फायदा होगा। करण सिंह ने मीडिया को बताया कि उन्हें बीजेपी में असहज महसूस होने लगा था। इसलिए उन्होंने वापस कांग्रेस में आने का फैसला लिया।

suman

This news is suman