जबलपुर में कबाड़ गोदाम में बड़ा धमाका, भूकंप समझ घरों से बाहर निकले लोग, जनहानि की आशंका

4/25/2024 4:42:19 PM

जबलपुर: जबलपुर में गुरुवार दोपहर खजरी खिरिया बाईपास में एक गोदाम में बड़ा धमाका हुआ। धमाका होते ही गोदाम के परखच्चे उड़ गए। यह गोदाम समीम कबाड़ी का बताया जा रहा है। गैस कटर वाले सिलेंडर में कई धमाके हुए जिससे पूरा गोदाम ढह गया। गोदाम में लगी लोहे की शटर के टुकड़े दूर दूर तक बिखर गे। हादसे में जानहानि की आशंका जताई जा रही है। कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। मलबे में मनुष्यों के कटे अंग भी मिले हैं।

बताया जा रहा है कि धमाका इतना जबरदस्त था कि गैस सिलेंडर कटर के धमाके से सारा शहर दहल गया। गोदाम शमीम कबाड़ी का बताया जा रहा है। धमाके भूकंप जैसा था और लोग अपने अपने घरों से बाहर निकल आए। धमाके से गोदाम के आसपास के घरों में दरारें आ गई। गोदाम का शटर के टुकड़े 100 मीटर तक फैले पड़े थे।

बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त गोदाम में कई मजदूर कार्यरत थे। ऐसे में कई मजदूरों की जानहानि की आशंका जताई जा रही है। वहीं कई मजदूरों के दबे होने की आशंका है। क्योंकि विस्फोट के बाद घटनास्थल पर कई मानव अंग कटे मिले हैं।



कुछ मजदूर के घायल होने की सूचना है, जिन्हें एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल को घेर लिया है। किसी भी बाहरी व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है पुलिस बारीकी से जांच कर रही है।

meena

This news is Content Writer meena