केंद्र सरकार की MP को बड़ी सौगात, वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाने भोपाल आएंगे PM मोदी

3/30/2023 8:06:10 PM

भोपाल(विवान तिवारी): मध्यप्रदेश को केंद्र सरकार की बड़ी सौगात मिली है और भोपाल से दिल्ली यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। राजधानी के कमलापति स्टेशन से वंदे भारत ट्रेन चलेगी। इसमें यात्री महज 7 घंटे कुछ मिनट में भोपाल से दिल्ली पहुंच पाएंगे।



यह ट्रेन सर्व सुविधा युक्त है और इसमे यात्रियों को हर सुविधा मिलेगी। पीएम मोदी इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। रानी कमलापति स्टेशन के 1 नंबर प्लेटफार्म पर फ्लैग ऑफ का कार्यक्रम आयोजित होगा। पीएम मोदी तीनों सेनाओं के कांफ्रेंस में शिरकत करने भोपाल आ रहे हैं।


इसी दौरान वे हरी झंडी दिखाने के लिए रानी कमलापति स्टेशन आएंगे। पीएम की हरी झंडी मिलते ही तेज रफ्तार वंदे भारत चलने लगेगी राजधानी भोपाल से दिल्ली की ओर रवाना होगी। वंदे भारत ट्रेन  के राजधानी भोपाल से रवाना होने के बाद प्रदेश भर के कई स्टेशनों पर इसका भव्य स्वागत होगा।

meena

This news is Content Writer meena