Punjab Kesari MP ads

CM किसान योजना 14वीं किस्त पर बड़ा अपडेट! 2000 या 4000 रुपये, जानिए कब आएंगे पैसे

Friday, Apr 10, 2026-07:31 PM (IST)

भोपाल। मध्य प्रदेश के करीब 82 लाख किसान मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की 14वीं किस्त का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। अगस्त 2025 में पिछली किस्त जारी होने के बाद अब दो किस्तें लंबित बताई जा रही हैं, जिससे किसानों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। सूत्रों और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नवंबर 2025 में प्रस्तावित 14वीं किस्त अब तक जारी नहीं हो सकी है। किसानों ने पहले नए साल, फिर होली और उसके बाद बजट सत्र के दौरान भी भुगतान की उम्मीद लगाई थी, लेकिन हर बार उन्हें इंतजार ही मिला।

दो किस्तें लंबित, कुल 4000 रुपये पर सवाल

वर्तमान में योजना के तहत लगभग 82 लाख किसानों की दो किस्तें मिलाकर कुल ₹4000 बकाया बताए जा रहे हैं। हालांकि अब चर्चा यह भी है कि वित्तीय स्थिति और प्रक्रिया संबंधी कारणों के चलते इस बार केवल ₹2000 की एक किस्त ही जारी की जा सकती है।

कब आ सकते हैं पैसे?

जानकारी के अनुसार, सरकार की ओर से किस्त जारी करने को लेकर तैयारी चल रही है। संभावना जताई जा रही है कि यह राशि अप्रैल के दूसरे सप्ताह, यानी 14 या 15 अप्रैल के आसपास किसानों के खातों में ट्रांसफर की जा सकती है। हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

आधिकारिक घोषणा का इंतजार

किसानों के बीच लगातार बढ़ रही उत्सुकता के बीच अब सभी की नजरें सरकार की आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं। जैसे ही अनुमति और प्रक्रिया पूरी होगी, राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों के खातों में भेजी जाएगी।

ऐसे चेक करें स्टेटस

किसान अपने भुगतान की स्थिति ऑनलाइन देख सकते हैं। इसके लिए आधिकारिक पोर्टल का उपयोग किया जा सकता है। OTP वेरिफिकेशन के बाद आधार नंबर या बैंक विवरण दर्ज कर पूरी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। फिलहाल किसानों को सलाह दी जा रही है कि वे केवल आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें और अफवाहों से बचें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News