Punjab Kesari MP ads

राज्यसभा चुनाव पर MP के दिग्गज नेता की बड़ी भविष्यवाणी! 3 सीटों का पूरा गणित बताकर कर दिया बड़ा खुलासा

Wednesday, Jun 03, 2026-08:47 PM (IST)

इटारसी। मध्य प्रदेश में होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह (राहुल भैया) का बड़ा बयान सामने आया है। इटारसी प्रवास के दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने राज्यसभा की तीन सीटों के चुनावी गणित पर अपनी राय रखते हुए कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में दो सीटें भाजपा और एक सीट कांग्रेस के खाते में जा सकती है।

राज्यसभा चुनाव को लेकर अजय सिंह का यह बयान ऐसे समय आया है जब प्रदेश में संभावित उम्मीदवारों और राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चाएं तेज हैं। उनके बयान को आगामी राज्यसभा चुनाव की दिशा तय करने वाले महत्वपूर्ण राजनीतिक संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

राज्यसभा चुनाव पर बढ़ी सियासी चर्चा

अजय सिंह के बयान के बाद मध्य प्रदेश की राजनीति में राज्यसभा चुनाव को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दल संभावित उम्मीदवारों और सीटों के समीकरणों पर मंथन कर रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता द्वारा भाजपा को दो और कांग्रेस को एक सीट मिलने का अनुमान राजनीतिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News