कांग्रेस को बड़ी राहत, खरगोन सीट से बागी नेता ने वापस लिया नामांकन

5/2/2019 2:40:04 PM

भोपाल: बड़वानी जिले की सेंधवा लोकसभा सीट से कांग्रेस को बड़ी राहत मिली है। कांग्रेस ने बागी और रुठे हुए भूतपूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुखलाल परमार सुखलाल परमार को नामांकन वापस लेने के लिए मना लिया है।



गौरतलब है कि टिकट वितरण से नाराज भूतपूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुखलाल परमार ने खरगोन लोकसभा सीट से पर्चा भरते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ने का मन बना लिया था। जिसे लेकर कांग्रेस खेमे में लगातार चिंता बढ़ रही थी और दिग्गज इस कोशिश में थे कि उन्हें जैसे तैसे मना लिया जाए। जिसके लिए सीएम कमलनाथ ने बुधवार को फोन पर उनसे बात की और समझाइश दी। आखिरकार  परमार ने अपना नामांकन वापस लेने का फैसला ले लिया।



गुरुवार को नामांकन वापस लेते हुए एक पत्रकार वार्ता में सुखलाल परमार ने कहा कि प्रदेश से दीपक बावरिया, अरुण यादव और बाला बच्चन द्वारा समझाइश के लिए फोन आया था। इसके बाद सभी के अनुरोध करने पर नामांकन वापस लेने का फैसला ले लिया। 
 

ASHISH KUMAR

This news is ASHISH KUMAR