पूर्व CM मामा शिवराज को BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी, आदेश जारी, अब निभाएंगे अहम रोल
Sunday, Apr 12, 2026-04:05 PM (IST)
भोपाल: भारतीय जनता पार्टी ने एक अहम राजनीतिक कदम उठाते हुए Shivraj Singh Chouhan को बिहार में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक (Central Observer) नियुक्त किया है। इस फैसले के बाद बिहार की सियासत में हलचल तेज हो गई है और राज्य में बड़े राजनीतिक बदलावों की चर्चा जोर पकड़ने लगी है।
सूत्रों के मुताबिक, भाजपा नेतृत्व का यह निर्णय बेहद रणनीतिक माना जा रहा है। Bharatiya Janata Party ऐसे समय में शिवराज सिंह चौहान जैसे अनुभवी नेता को जिम्मेदारी देकर बिहार में संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक समीकरणों को साधने की दिशा में कदम बढ़ा रही है।
राजनीतिक गलियारों में इस नियुक्ति को केवल औपचारिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि बड़े फेरबदल की शुरुआत के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि विधायक दल के नेता के चुनाव के साथ-साथ बिहार कैबिनेट में भी बदलाव संभव है। इसके अलावा पार्टी के संगठनात्मक ढांचे में भी नई रणनीति के तहत अहम परिवर्तन किए जा सकते हैं।
शिवराज सिंह चौहान को संगठन और प्रशासन दोनों का लंबा अनुभव है, ऐसे में उनकी भूमिका इस पूरी प्रक्रिया में निर्णायक मानी जा रही है। पार्टी के अंदरूनी समीकरणों को साधने और नेतृत्व चयन को सुचारू तरीके से संपन्न कराने में उनकी मौजूदगी अहम साबित हो सकती है। फिलहाल, इस नियुक्ति के बाद बिहार की राजनीति में आने वाले दिनों में क्या बदलाव होते हैं, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

