धार से बीजेपी को बड़ा झटका, 600 कार्यकर्ताओं ने थामा हाथ का साथ

6/27/2020 2:06:13 PM

धार: मध्य प्रदेश में विधानसभा उपुचनाव से पहले दल बदल का दौर जारी है। भिंड की पूर्व जनपद अध्यक्ष संजू जाटव के बाद अब बीजेपी को धार के बदनावर से एक बड़ा झटका लगा है। जहां बदनावर विधानसभा सीट के अंतर्गत आने वाले नागदा में भाजपा के 600 कार्यकर्ताओं ने पार्टी का दामन छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए।



इन भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कांतिलाल भूरिया, पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन, हनी बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में विधानसभा की 24 सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर उठापटक जारी है इसी कड़ी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थामा है। इससे पहले ग्वालियर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सहित 250 कार्यकर्ता एवं भिंड की पूर्व जनपद अध्यक्ष संजू जाटव भी बीजेपी छोड़ कांग्रेस में जा चुके है।

meena

This news is Edited By meena