Punjab Kesari MP ads

दिग्विजय सिंह ने 'लैटर बम' पर दी सफाई, कहा- 'मेरे दस्तखत से सरकार में कोई काम नहीं होते'

Saturday, Sep 07, 2019-06:16 PM (IST)

इंदौर: मध्यप्रदेश में कांग्रेस में मची खलबली के बीच पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह शनिवार को इंदौर पहुंचे। जहां उन्होंने सारे आरोपों के नकारते हुए कहा कि, मैं सरकार का अंग नहीं हूं, मैं राज्यसभा सदस्य हूं, इसलिए मेरे दस्तखत से सरकार में कोई काम नहीं होता। दिग्विजय सिंह ने पीएम मोदी, अमित शाह और शिवराज सिंह को भी आड़े हाथों लिया।

PunjabKesari

मंत्रियों को लिखे पत्र पर बोले
मंत्रियों को पत्र लिखने के मामले में दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैंने सिर्फ कागज आगे बढ़ाया, इसके सिवाय कुछ नहीं कहूंगा। कांग्रेस में किसी भी प्रकार की गुटबाजी नहीं है। ना पहले थी और ना अब है। कांग्रेस में पोस्टरबाजी को लेकर कहा कि मैं मैं पोस्टरबाजी पर विश्वास नहीं करता। जब भी मेरे दौरे तय होते हैं, मैं एक पत्र लिखता हूं, जिसमें स्पष्ट करता हूं कि मेरे स्वागत में कोई आतिशबाजी न करे। न ही मेरे पोस्टर लगाएं, मुझें कोई माला ना पहनाए, मेरे नारे मत लगाइए। 


PunjabKesari

एनआर सी पर बयान
वहीं, पश्चिम बंगाल में एनआरसी मामले में कहा कि अमित शाह कहते थे कि 40 लाख घुसपैठिए हैं। मैं पूछना चाहता हूं कहां है घुसपैठिए। अमित शाह से पूछिए या उनके बाएं हाथ कैलाश विजयवर्गीय से पूछिए। यह सब हवाबाजी है, केवल धर्म के आधार पर राजनीति की जा रही है। जाकिर नाइक से दोस्ती के सवाल का जबाव देते हुए उन्होंने कहा कि जाकिर नाइक के बजाय मेरी कैलाश विजयवर्गीय जी से ज्यादा अच्छी दोस्ती है।


PunjabKesari

व्यापमं घोटाले को लेकर बोले
शिवराज सरकार में हुए व्यापमं घोटाले पर कहा कि शिवराज की सरकार में मंत्री रहते हुए लक्ष्मीकांत शर्मा इस घोटाला में पकड़ाया। हालांकि सीबीआई ने उसे छोड़ दिया, लेकिन मैं इसके खिलाफ लड़ाई लडूंगा। मैं सुप्रीम कोर्ट जाऊंगा, उस पर केस तो चलना चाहिए, वह अपराधी तो है। 

PunjabKesari

अर्थव्यवस्था को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा
बिगड़ती अर्थव्यवस्था पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि पीएम मोदी के गलत निर्णय के कारण देश की अर्थव्यवस्था बिगड़ती जा रही है। मोदी हर वक्त नया शिगूफा छेड़ देते हैं। अब फिट इंडिया लेकर आए हैं, हम पहले से ही फिट हैं, उन्हें हमारे स्वास्थ्य की चिंता करने की जरूरत नहीं है, देश में बरोजगारी बढ़ती जा रही है, नए उद्योग धंधे नहीं आ रहे हैं। बेकसूर लोग पिट रहे हैं, इसके लिए मोदी जिम्मेदार हैं। उन्हे यह बस छोड़कर इकोनॉमी पर ध्यान देना चाहिए। वहीं  मिशन चन्द्रयान को लेकर कहा देश के वैज्ञानिकों को बधाई देता हूं, हमें उन पर गर्व है। हम चांद के करीब पहुंच ही गए थे, लेकिन कुछ परिस्थितियां ऐसी रही की हम रुक गए। हम आगे जरूर सफल होंगे।



 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Related News