कश्मीर पर विवादित सवाल को लेकर PRO MPPSC का बड़ा बयान, मॉडरेटर और सेटर के खिलाफ कार्रवाई

6/21/2022 4:27:36 PM

इंदौर(सचिन बहरानी): मध्य प्रदेश राज्य सेवा आयोग 2021 की परीक्षा प्रश्न पत्र में कश्मीर पर विवादित प्रश्न होने की सूचना के बाद mppsc परीक्षा आयोग ने स्वत संज्ञान लेते हुए उस प्रश्नपत्र को विलोपित कर दिया था। वही इस प्रश्न पत्र के मॉडरेटर और सेटर (setter) के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई कर उन्हें ब्लैक लिस्ट किया गया है।



आयोग के अनुसार इस प्रश्न पत्र में विवादित प्रश्न की जानकारी मिलते ही यह कार्रवाई की गई थी। हालांकि परीक्षा गोपनीयता के मापदंड के चलते आयोग को परीक्षा के प्रश्नपत्र में पूछे गए सवालों की जानकारी परीक्षा हो जाने के बाद ही मालूम पड़ता है। लिहाजा परीक्षा हो जाने के बाद ही यह कार्यवाही की गई। उस प्रश्नपत्र में विवादित प्रश्न को विलोपित कर उसके मार्क्स पूर्णांक में से कम कर दिए गए हैं। इस मामले में आगे भी विभाग के स्तर पर कार्यवाही की जाएगी।



ये था प्रश्न...
19 जून को प्रीलिम्स परीक्षा थी। इसमें सवाल पूछा गया था- क्या भारत को कश्मीर को पाकिस्तान को दे देने का निर्णय ले लेना चाहिए? इसके बाद मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस सवाल पर आपत्ति जताते हुए पेपर सेट करने वाले दो अधिकारियों के खिलाफ शिकायत की एवं तुरंत कार्रवाई की मांग भी की।

meena

This news is Content Writer meena