उमा भारती का बड़ा बयान- 15 साल पुराने पिटे मोहरे हैं दिग्विजय सिंह

4/14/2019 5:36:14 PM

भोपाल: एमपी की बहुचर्चित और हाईप्रोफाइल सीट भोपाल पर घमासान जारी है। कांग्रेस ने इस सीट से पार्टी वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है, वहीं बीजेपी के सामने इस सीट को लेकर उम्मीदवार चुनना बड़ी चुनौती बन गया है। इसी कड़ी में भोपाल से सांसद रहीं पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने दिग्विजय सिंह और कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि 'दिग्विजय सिंह 15 साल पुराने पिटे मोहरे हैं।' 

दिग्विजय को बीजेपी का छोटा सा कार्यकर्ता हरा देगा-उमा भारती
उमा भारती ने कहा कि 'दिग्विजय सिंह को तो बीजेपी का छोटा सा कार्यकर्ता ही हरा देगा। उनके लिए मौजूदा सांसद अलोक संजर ही काफी हैं। टीकमगढ़ पहुंची उमा भारती ने यह जरूर कहा कि पार्टी उम्मीदवार जल्दी घोषित करे। अगर उम्मीदवार का नाम बड़ा होगा तो दिग्विजय सिंह बड़े नेता हो जाएंगे। उनका मानना है कि भोपाल से साधारण कार्यकर्ता को खड़ा करना चाहिए'। इस बीच उन्होंने भोपाल से खुद चुनाव लड़ने की खबरों को इंकार कर दिया है।
 

suman

This news is suman