मंडला में 5 दिन में 2 बड़ी चोरियां, दीनदयाल रसोई से गैस चूल्हा, सिलेंडर, अनाज, बर्तन चोरी, पुलिस ने दर्ज नहीं FIR

8/4/2022 5:50:10 PM

मंडला(अरविंद सोनी): मंडला नगर के बीच कोतवाली थाना इलाके में 5 दिनों में दीनदयाल रसोई और एक आवास पर हुई लाखों रुपए की चोरी ने पुलिस की कथित चौकसी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि दीनदयाल रसोई घर जो मुख्य सड़क पर है उसको निशाना बनाते हुए गैस सिलेंडर, चूल्हा, बोरों में रखा अनाज भी ले उड़े। वही सुभद्रा नगर में लाखों के जेवरात और कुछ नगदी ले उड़े। पुलिस अब हमेशा की तरह जांच का आश्वासन दे रही है।

जानकारी के मुताबिक, चोरों ने नगर के सुभद्रा नगर के एक मकान और मंडी के पास मुख्य सड़क किनारे दीनदयाल रसोई घर को निशाना बनाया। 5 दिनों में चोरों ने सुनियोजित तरीके से मंडला मुख्यालय मे लाखों की नगदी समेत अन्य सामग्री जिसमे अनाज, चूल्हे, बर्तन शामिल हैं, ले गए।



दीनदयाल रसोई की संचालिका का कहना हैं कि घटना के बाद से पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों को सूचना दी गई। लेकिन उन्होने केवल आवेदन स्वीकार किया एफआईआर दर्ज नहीं की। संचालिका का कहना हैं कि दीनदयाल रसोई में गरीब तबके का व्यक्ति भोजन करने आता हैं लेकिन चोरी हो जाने के कारण उन्हें भोजन भी नहीं मिला। लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। संचालिका का कहना हैं इसमें पुलिस प्रशासन की लापरवाही दिखाई दे रही हैं।

meena

This news is Content Writer meena