मंडला में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई बाइक, 3 की मौत 1 घायल

7/4/2022 12:27:43 PM

मंडला(अरविंद सोनी): मंडला के बिछिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम छप्पर तला में दर्दनाक हादसा हो गया। इसमें एक बाइक पर सवार चार लोग अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गए जिसमें तीन की मौके पर मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने 108 और हंड्रेड डायल को दी को दी। जानकारी मिलते ही 108  मौके पर पहुंचकर प्रथम उपचार करते हुए एक व्यक्ति घायल को समुदायक स्वास्थ्य केंद्र बिछिया में भर्ती करवाया गया। वही बिछिया थाना प्रभारी एस आर मरावी आपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है।


 

meena

This news is Content Writer meena