बंदूक की नोक पर दंपत्ति से लूट, विरोध करने पर गोली मारी, एक की मौत

5/13/2019 1:41:24 PM

भिंड: प्रदेश में एक ओर लोकसभा चुनाव को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई हैं, लेकिन अपराध फिर भी नहीं थम रहा। अब लहार में बाइक सवार दंपत्ति के साथ अज्ञात लूटेरो ने गोली मारकर लूट की घटना को अंजाम दिया। गोली लगने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गए है।



विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली
दरअसल गंगासिंह कुशवाह अपनी पत्नी उर्मिला ओर मोसेरे भाई रामू के साथ अपने रिश्तेदार के यहां से शिवहरे गार्डन में शादी में से वापस अपने गांव लौट रहे थे। तभी छिदी सुंदर पूरा रोड पर अज्ञात हथियार बंद बदमाशों ने बाइक को घेर कर रोक लिया और उर्मिला से लूटपाट करने लगे जिसका रामु ने विरोध किया। बदमाशों ने विरोध करने पर रामु को गोली मार दी और नगदी ओर जेवरात सहित 50 हजार का माल लूट कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम  को भिजवाया

suman

This news is suman