बाइक सवार ने किसान को मारी गोली, मचा हड़कंप

1/23/2019 6:28:34 PM

छतरपुर: जिले में अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। आए दिन कोई न कोई शक्स इन घटनाओं का शिकार हो जाता है। ताजा मामला बमीठा थाना अन्तर्गत हुआ है। जहां एक किसान को बाइक सवार ने गोली मार दी। घायल अस्पताल में उपचाराधीन है।



मामला बमीठा थाना के झमटुली पुतरिया गांव का है। जहां अपनी पत्नी के साथ घर लौट रहे 35 वर्षिय किसान शंकर पटेल पिता स्वामी दीन पटेल को गोली मार दी। आरोपी बाइक पर सवार थे जिन्होंने वारदात को अंजाम दिया है। जानकारी के मुताबिक पुरानी रंजिश के चलते गोली मारी गई है। घायल किसान को जिला अस्पताल में कराया भर्ती कराया गया है। जहां उसका ईलाज चल रहा है। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस जांच में जुटी है।

ASHISH KUMAR

This news is ASHISH KUMAR