बाइक सवार बदमाशों ने युवक पर चलाई गोली, गंभीर

8/3/2018 12:18:25 PM

भिंड : पुलिस की उदासीनता के चलते बदमाशों के हौसले बुलंद हो चुके हैं। दो दिन पहले दिनदहाड़े हुई दो हत्याओं के बाद आज फिर बाइक सवार दो बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। युवक के पेट में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के मुताबिक चतुर्वेदी नगर निवासी विशाल भदौरिया ग्वालियर रोड स्थित ट्रैक्टर एजेंसी पर अपने कुछ काम से गए हुए थे। काम खत्म होने पर विशाल रात को बाइक से वापस घर को लौट रहे थे। तभी राजेन्द्र कॉन्वेंट स्कूल के पास पहले से घात लगाए बैठे बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और फायरिंग कर दी। पेट में गोली लगने से विशाल अचेत होकर वहीं पर गिर गए। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से घायल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज जारी है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। घायल के अनुसार हमला करने वालों में दो बदमाश थे। जिसमें से एक प्रदीप यादव नाम का युवक था। जिससे उसका पहले भी विवाद हो चुका है।

 

 

rehan

This news is rehan