बिलासपुर: कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या, अज्ञात लोगों ने वारदात को दिया अंजाम

12/14/2022 5:40:57 PM

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में अज्ञात लोगों ने कांग्रेस नेता को गोली मार दी। घटना में कांग्रेस नेता की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक सकरी बाय पास के पास कांग्रेस नेता संजू त्रिपाठी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जहां अज्ञात लोग आए और कार में सवार कांग्रेस नेता पर लगातार 3 फायर करके फरार हो गए। घटना में कांग्रेस नेता की मौके पर ही मौत हो गई। दिनदहाड़े गोलियां चलने से वहां अफरा तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और घटना की जांच शुरु की। मौके पर आला अधिकारी एसएसपी पारुल माथुर भी मौक़े पर पहुंची।

meena

This news is Content Writer meena