पुलिस को आगे करके बर्बरता पूर्वक काम कर रही है भूपेश सरकार: बीजेपी

2/8/2022 9:55:17 PM

रायपुर (शिवम दुबे): आज रायपुर में बीजेपी की ओर से एकात्म परिसर आजीवन सहयोग निधि संकलन एवं आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा के लिए जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, पार्षद, मोर्चा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की आवश्यक बैठक रखी गई थी। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा हमारे पास 2 साल का समय है और हमें वार्ड मंडल बूथ स्तर पर आंदोलन करने हैं, धरना देना है। उन्होंने कहा कि लोगों का सहयोग अपने आप में कांग्रेस को उखाड़ फेंकने के हवन में आहुति के समान है। हम सबको बढ़ चढ़कर आहुति डालना है। 
 

बदले की भावना के साथ कार्रवाई कर रही है कांग्रेस: बृजमोहन अग्रवाल

वहीं बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री और विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा आज की बैठक मुख्य रूप से आजीवन सहयोग निधि के संबंध में रखी गई है। लेकिन हमारे सामने एक ज्वलंत मुद्दा जो पिछले 4 दिनों से पूरे छत्तीसगढ़ के एक-एक शहर में घूम रहा है। जब से कांग्रेस की सरकार आई है। पिछले 3 सालों से सड़क की लड़ाई लगातार जारी है। चाहे प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से गरीबों के सर की छत के लिए हो, बिजली दरों के लिए हो, बेरोजगारी भत्ता या धर्मांतरण का मुद्दा हो और फिर भगवा का अपमान जैसे कांग्रेस के कृत्य हो। ऐसे कई मुद्दों को लेकर हम सड़क की लड़ाई लड़ रहे हैं। लेकिन हद तो तब हो गई, जब भूपेश सरकार ने सत्ता का दुरुपयोग करते हुए पूर्व मंत्री राजेश मूणत के साथ दुर्व्यवहार किया। कांग्रेस का अघोषित आपातकाल और बदले की भावना के साथ राजनीति को इंगित करता है। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी के एक एक कार्यकर्ता के लिए पूरा संगठन साथ खड़ा है। 

कार्यकर्ता के साथ खड़ा हैं संगठन: मूणत

इसके साथ ही पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने कहा मैं सभी को प्रणाम करता हूं। एक भाजपा ही है जो अपने कार्यकर्ताओं समर्थकों से प्राप्त सहयोग से ही अपने कार्यो आंदोलनों का संचालन करती है। इसके लिए हमें प्रत्येक कार्यकर्ता और पार्टी समर्थक के घर-घर पहुंचना है। इसमें संकलन नहीं संपर्क महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि रायपुर के घटनाक्रम को लेकर बहुतों के मन में प्रश्न हैं। सबका एक ही जवाब है कि भाजपा के कार्यकर्ता को अगर कोई परेशान करेगा तो राजेश मूणत और संगठन उसके साथ हमेशा खड़ा मिलेगा।

पुलिस को आगे करके बर्बरता पूर्वक काम कर रही है भूपेश सरकार: बीजेपी 

उन्होंने कहा कुछ लोग हमारे परिवार में दूरियों एवं विच्छेद की बात कर रहे हैं। उन्हें चेतावनी देते हुए राजेश मूणत ने कहा गफलती में मत रहना कांग्रेसियों पूरा भाजपा परिवार एक होकर तुम्हारी ईंट से ईंट बजा देंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी ने कहा कि यह समर्पण कार्यक्रम 11 फरवरी से 28 फरवरी तक चलेगा। उन्होंने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार पुलिस को आगे करके बर्बरता पूर्वक दमनकारी कार्य कर रही है। इसके विरोध में भारतीय जनता पार्टी द्वारा 15 फरवरी को एक महा धरना देकर सरकार को चेतावनी दी जाएगी। 
 

Devendra Singh

This news is News Editor Devendra Singh