सेक्स रैकेट में फंसे भाजपा कार्यकर्ता पार्टी से निष्काषित, जिलाध्यक्ष बोले- हम सिंद्धातों वाले हैं

1/11/2022 5:13:51 PM

खंडवा(निशात सिद्दीकी): बीते दिनों इंदौर पुलिस ने स्पा सेंटर पर छापा मारकर हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा किया था। आरोप है कि इस सेक्स रैकेट में खंडवा भाजपा के कार्यकर्त्ता भी पकड़े गए थे। भाजपा कार्यकर्ताओं का नाम सेक्स रैकेट में आने के बाद सियासी वार पलटवार भी शुरू गया था। जिसके चलते भाजपा की करकिरी होने लगी। पार्टी की छवि को ख़राब होता देख अब सेक्स रैकेट में पकड़ाए भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया हैं। इस पर जिलाध्यक्ष ने जहां पार्टी को सिद्धांतों वाली बताया है वहीं मंत्री विजय शाह ने भी सफाई देते हुए कहा कि राजनीतिक रूप से फोटो खींचने से कोई करीबी नहीं हो जाता। जिसने भी गलत काम किया है वह जेल जाएगा।  

PunjabKesari

इंदौर के विजय नगर में पुलिस ने एक स्पा सेंटर पर छापा मारकर हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा किया था। इस सेक्स रैकेट में खंडवा जिले के खालवा में रहने वाले तीन युवकों के नाम सामने आए थे। इनमे से दो युवक वरूण यादव और विवेक नामदेव का बीजेपी से कनेक्शन था। दोनों ही खंडवा के खालवा मंडल में भाजपा के पदाधिकारी थे। मामला सामने आने के बाद प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में विपक्षी दलों को बैठे बिठाए मुद्दा मिल गया था। मामले को तुल पकड़ते देख अब बीजेपी ने अपने दोनों कार्यकर्ताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

PunjabKesari

वन मंत्री विजय शाह ने इस मामले पर कहां की समय-समय पर राजनीतिक प्रोग्राम होते रहते है। हो सकता है, उन्होंने मेरे साथ तस्वीर भी ली हो। इससे मेरे उन लोगों से व्यक्तिगत संबंध नहीं हो जाते। किसी ने गलत काम किया है, यह किसी के माथे पर नहीं लिखा होता है। जिसने गलत काम किया है, उसकी सजा उसको कानून देगा। हम लोग किसी को कोई संरक्षण नहीं देते, गलत काम का हम विरोध करते है। इस तरह के अनैतिक कार्य नहीं होना चाहिए। उन लोगों ने जो किया है, उसकी सजा उनको कानून देगा।

PunjabKesari

सेक्स रैकेट में खंडवा जिले के दोनों नेताओं के नाम सामने आने के बाद बीजेपी ने दोनों पर एक्शन लेते हुए पार्टी के पदों से हटा दिया है।  बीजेपी जिलाध्यक्ष सेवादास पटेल ने कहा कि मंडल अध्यक्ष ने दोनों पार्टी कार्यकर्ताओं के संबंध में जानकारी दी थी, जिसके बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से विचार कर दोनों को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। बीजेपी सिद्धांतों पर चलने वाली पार्टी है पार्टी का कोई भी नेता इस तरह के कार्य में लिप्त पाया जाता है तो पार्टी उन पर सख्त कार्रवाई करती है। आज भी हमने दोनों नेताओं के नाम सामने आने के बाद दोनों को ही पार्टी से हटा दिया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News