लोकसभा चुनाव: बीजेपी और कांग्रेस में टिकट के लिए मचा घमासान

3/14/2019 3:04:44 PM

भोपाल: लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही टिकट के लिए गहमा गहमी शुरु हो गई है। कांग्रेस और बीजेपी के कई वरिष्ठ नेताओं ने अपनी दावेदारी पेश की है। भाजपा से पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर व पूर्व विधायक आरडी प्रजापति खुद के लिए, तो पूर्व वित्त मंत्री राघवजी अपनी बेटी ज्योति शाह के लिए टिकट मांग रहे हैं। वहीं काग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक कर अपने प्रत्याशियों को तय करने में जुटी है। जबकि जिन सीटों पर एक से ज्यादा टिकट के दावेदार हैं वहां शक्ति एप के द्वारा प्रत्याशियों का चयन किया जाएगा। हालांकि कुछ सीटों के दावेदारों का अंतिम निर्णय आना बाकी है जबकि कुछ सीटों पर प्रत्याशी लगभग तय है।  



कांग्रेस में टिकट के दावेदार

  • छिंदवाड़ा इसके अलावा मुख्यमंत्री कमलनाथ की परंपरागत सीट छिंदवाड़ा से पुत्र नकुलनाथ के लड़ने की चर्चा भी जोरो पर है। जो अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए चुनाव मैदान में उतरेंगे।
  • राजगढ़ से पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह, सतना से पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के बेटे अजय सिंह और सागर लोकसभा सीट से प्रभु सिंह का नाम तय माना जा रहा है। 
  • पहले चरण में 29 अप्रैल को सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा सीट के चुनाव होना है। जिसके लिए पार्टी प्रत्याशियों को तय करने में जुटी है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि इस बार नए और युवा चेहरों को ज्यादा मौका दिया जाएगा।


भाजपा में टिकट के दावेदार

  • पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर ने भोपाल से चुनाव लड़ने का दावा पेश किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमारे लिए कोई चुनौती नहीं है। भाजपा मप्र में ज्यादा से ज्यादा सीट जीतेगी और नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।
  • वहीं पूर्व वित्त मंत्री राघवजी अपनी बेटी ज्योति शाह के लिए विदिशा संसदीय सीट से टिकट मांग रहे हैं। यहां से वर्तमान में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज सांसद हैं लेकिन, उन्होंने लोकसभा चुनाव न लड़ने की घोषणा की है। जिसके बाद इस सीट को लेकर भी दावेदारी तेज हो गई है।
  • पूर्व विधायक आरडी प्रजापति ने केंद्रीय राज्यमंत्री वीरेंद्र खटीक  के जगह  पर खुद के लिए टिकट की दावेदारी पेश की है। उन्होंने मीडिया से हुई बातचीत  में यह दावा किया कि इस लोकसभा सीट पर जाति समीकरण हमारे पक्ष में है। यहां प्रजापति समाज के एक लाख 75 हजार जबति खटीक समाज के मात्र दो हजार के आस-पास वोटर हैं।  

 

ASHISH KUMAR

This news is ASHISH KUMAR