Punjab Kesari MP ads

BJP की नई टीम का ऐलान! 35 सदस्यीय कार्यकारिणी में 8 उपाध्यक्ष, महिलाओं को बड़ी हिस्सेदारी, देखें पूरी लिस्ट

Sunday, Mar 01, 2026-04:19 PM (IST)

सागर: मध्य प्रदेश के सागर जिले में भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। रविवार को भाजपा ने जिला स्तर पर अपनी नई कार्यकारिणी घोषित कर दी। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति के बाद सागर भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने 35 सदस्यीय नई टीम का ऐलान किया।

इस नई कार्यकारिणी में संगठनात्मक संतुलन और सामाजिक प्रतिनिधित्व का खास ध्यान रखा गया है। टीम में 8 उपाध्यक्ष और 3 महामंत्री बनाए गए हैं, वहीं 8 महिलाओं को भी अहम जिम्मेदारियां देकर पार्टी ने महिला नेतृत्व को आगे बढ़ाने का स्पष्ट संदेश दिया है।

PunjabKesari

8 उपाध्यक्ष घोषित – संगठन में नई ऊर्जा

जिला कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी इन नेताओं को दी गई है –

 जगन्नाथ गुरैया, मनीष चौबे, संतोष ठाकुर, निकेश गुप्ता, विक्रम सोनी,शैलेंद्र श्रीवास्तव, यश अग्रवाल,पुष्पेंद्र परिहार

3 महामंत्री बनाए गए – संगठन की कमान मजबूत हाथों में

भाजपा ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए

सुमित यादव

चेतराम अहिरवार

चैन सिंह ठाकुर को जिला महामंत्री नियुक्त किया है।

महिलाओं को बड़ी जिम्मेदारी – 8 महिला पदाधिकारी नियुक्त

महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए पार्टी ने

 जयंती मौर्य, अर्जुन पटेल ,संध्या भार्गव, हरिशंकर कुशवाहा , सविता साहू, आफिसर यादव ,राहुल वैद्य ,आसमा जैन को मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी है।

PunjabKesari

कोषाध्यक्ष और मीडिया टीम भी घोषित

नई कार्यकारिणी में विकास सांधेलिया को कोषाध्यक्ष सुषमा यादव और सुमित्रा इंद्रकुमार राय को सह-कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा कार्यालय मंत्री, सह कार्यालय मंत्री और मीडिया प्रभारी समेत अन्य महत्वपूर्ण पदों पर भी नियुक्तियां की गई हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News