BJP रविवार को जारी कर सकती है, प्रत्याशियों की दुसरी लिस्ट

11/4/2018 7:56:32 PM

भोपाल: प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने दूसरी सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में 16 नामों का ऐलान किया गया है। वहीं सूत्रों से पता चला है कि भाजपा भी अपनी दूसरी सूची रविवार देर शाम तक जारी कर सकती है। बीजेपी की पहली लिस्ट में कुल 177 प्रत्याशियों को टिकट दी गई थी। दूसरी सूची में इंदौर की सभी विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों का नाम फाइनल हो सकता है।

बता दें कि विधानसभा चुनाव के चलते बीजेपी व कांग्रेस में टिकटों के लिए संघर्ष जारी है। जो कि दोनो पार्टियों में पहली सूची आने के बाद सीधे तौर पर देखा गया है। उम्मीद है कि, कांग्रेस के बाद बीजेपी भी रविवार को ही अपनी दूसरी सूची जारी कर सकती है। 

Vikas kumar

This news is Vikas kumar