मतदान केंद्र पर धरने पर बैठे भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल, पुलिसकर्मी पर दुर्व्यवहार का आरोप

4/12/2022 11:28:43 AM

राजनांदगांव(बसंत शर्मा): खैरागढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर आज मतदान की प्रक्रिया चल रही है। इसी बीच भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल मतदान केंद्र क्रमांक 151 में गए हुए थे जहां सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मी द्वारा उनसे दुर्व्यवहार किया गया। इस दुर्व्यवहार के चलते भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल वही धरना देने बैठ गए हैं।

PunjabKesari

बता दें कि खैरागढ़ उप चुनाव में 25 दिन की कड़ी मेहनत के बाद प्रत्याशियों के भाग्य आज मतपेटियों में बंद होने जा रहा है। वोटिंग को लेकर लोगों में काफी उत्साह नजर आ रहा है। सुबह 7 बजे से ही अपने मताधिकार का उपयोग करने मतदाता मतदान केंद्रों में पहुंचे नजर आए। सभी प्रत्याशियों ने अपने- अपने मतदान केंद्रों में जाकर मतदान का प्रयोग किया। खैरागढ़ उप चुनाव में भाजपा और कांग्रेस सहित 10 प्रत्याशी मैदान में है। जिसमें मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच ही नजर आ रहा है। सभी प्रत्याशी अपनी अपनी जीत के लिए आश्वस्त नजर आ रहा है। लेकिन खैरागढ़ राज परिवार की यह सीट का फैसला तो 16 अप्रैल को ही आएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News