भाजपा नगर अध्यक्ष की रैली में हर्ष फायर से मचा हड़कंप

8/3/2018 11:17:50 AM

उज्जैन : भाजपा के नवनियुक्त नगर अध्यक्ष विवेक जोशी की रैली में भाजपा के खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष विशाल राजोरिया ने खुलेआम भाजपा कार्यालय लोकशक्ति के बाहर बंदूक लहराते हुए हर्ष फायर किए। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार राजोरिया के फायर करने से किसी को गोली लग सकती थी। उनके खिलाफ केस दर्ज किया जा सकता है।

जोशी के नए नगर भाजपा अध्यक्ष बनने की खुशी में भाजपा कार्यकर्ता महाकाल मंदिर से रैली निकाल पार्टी के फ्रीगंज स्थित लोकशक्ति कार्यालय पहुंचे। यहां भाजपा खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष विशाल राजोरिया ने बंदूक लहराते हुए तीन हर्ष फायर किए। भीड़ के बीच राजोरिया बंदूक को कभी ऊपर तो कभी नीचे की ओर करते रहे। इससे गंभीर हादसा हो सकता था। मामले की जांच के निर्देश भी पुलिस को दिए गए हैं।

suman

This news is suman