''BJP ने किया MP का विकास, आगे भी प्रदेश को बनाएंगे समृद्धशाली'': शिवराज

11/19/2018 6:52:13 PM

सागर: CM शिवराज सिंह चौहान ने सागर जिले की देवरी विधानसभा क्षेत्र के केसली में BJP प्रत्याशी तेजीसिंह राजपूत के समर्थन में एक सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने प्रदेश को बीमारू राज्य की श्रेणी से बाहर निकालकर पहले विकासशील, फिर विकसित प्रदेश बनाया और अब प्रदेश को समृद्धशाली बनाएंगे। उनकी सरकार ने लगातार प्रदेश में विकास का काम किया और आगे भी यह विकास जारी रहेगा।


उन्होंने सागर जिले में चल रही विकास योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि जिले के किसानों को पानी देने के लिए 4748 करोड़ रुपये की बीना सिंचाई परियोजना शुरू की गयी है। इसके अलावा अन्य परियोजनाएं भी चल रही हैं। इन परियोजनाओं से किसानों की एक-एक इंच जमीन पर सिंचाई की व्यवस्था की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि '15 वर्षों में मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य से बाहर निकालकर पहले विकासशील, फिर विकसित प्रदेश बनाया है। अब मध्यप्रदेश को समृद्धशाली प्रदेश बनाएंगे। हमारी सरकार समृद्ध मध्यप्रदेश में महिलाओं का सशक्तिकरण करेगी, बेटे-बेटियों की फीस भरेगी। हमारी सरकार हर वर्ग का विकास करेगी।'

 

 

suman

This news is suman