भाजपा जिला उपाध्यक्ष के साथ कांड, स्वागत जुलूस के दौरान पैर फिसला और धड़ाम से  नाली में गिरे

Thursday, Feb 26, 2026-11:16 PM (IST)

छतरपुर (राजेश चौरसिया): छतरपुर में भाजपा जिला उपाध्यक्ष के साथ एक हादसा हो गया और हादसे को वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया।  दरअसल भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राम मनोहर तिवारी अपने पदभार संभालने के बाद गांव में स्वागत कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान ग्राम खैरा में कार्यकर्ताओं द्वारा माला पहनाकर उनका स्वागत किया जा रहा था।

PunjabKesari

अचानक पैर फिसला और जिला उपाध्यक्ष सड़क किनारे बनी नाली के गड्ढे में गिरे

स्वागत जुलूस के बीच जैसे ही वह समर्थकों के साथ आगे बढ़े, अचानक उनका पैर फिसल गया और वह सड़क किनारे बनी नाली के गड्ढे में जा गिरे। हालांकि उनके गिरते ही उनको संभालने के लिए  कार्यकर्ता फौरन आगे आए लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। घटना का वीडियो मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नाली खुली हुई थी और आसपास पानी जमा था। संतुलन बिगड़ने से वह सीधे गड्ढे में जा गिरे। हालांकि, आसपास मौजूद कार्यकर्ताओं ने तुरंत उन्हें बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि घटना में उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई। कार्यक्रम के दौरान हुई इस अप्रत्याशित घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि गांव में कई जगह खुली नालियां और गड्ढे हादसों को न्योता दे रहे हैं, जिनकी मरम्मत की आवश्यकता है। ऐसे में जिला उपाध्यक्ष राम मनोहर तिवारी का ऐसे गड्डे में गिरने  से इस बारे में विचार हो सकता है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News