MP Election: इकलौती मुस्लिम उम्मीदवार फातिमा ने किया मतदान, लेकिन बीजेपी की निगरानी में

11/28/2018 5:13:08 PM

भोपाल: प्रदेश की राजधानी के भोपाल उत्तर विधानसभा में बीजेपी प्रत्याशी फातिमा ने मतदान किया। इस दौरान उनके साथ एक कार्यकर्ता भी वोटिंग कक्ष में साथ दिखाई दिया। उसने झांक कर देखा कि, फातिमा ने कौन सा बटन दबाया है। वोटिंग कक्ष में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद तस्वीरों से इस बात का खुलासा हुआ है। जिसे लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा हो गई है। 

सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि, फातिमा को भाजपा ने टिकट तो दे दिया लेकिन जब वो खुद का मतदान करने के लिए पहुंची तो उनके साथ भाजपा कार्यकर्ता को ईवीएम मशीन तक भी भेजा गया। मतदान कक्ष में किसी मतदाता के साथ किसी अन्य व्यक्ति को जाने देने और मतदान केन्द्र के अंदर मोबाईल पर बात करने की इजाजत देने वाले अधिकारी भी सवालों के घेरे में हैं। इन अधिकारियों और भाजपा प्रत्याशी की गतिविधियों की शिकायत चुनाव आयोग से की जा रही है। वहीं यह प्रश्न भी उठता है कि क्या बीजेपी को फातिमा पर यकीन नहीं था जो उसने



लेकिन बीजेपी की ओर से इस संबंध में अब तक कोई भी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावों से बीजेपी की मंशा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। बता दें कि बीजेपी ने 230 विधानसभा सीटों में से केवल एक सीट भोपाल उत्तर से ही मुस्लिम प्रत्याशी को को मैदान में उतारा है। यह सीट कांग्रेस का गढ़ मानी जाती रही है। इस सीट पर कांग्रेस के आरिफ अकील पिछले चार बार से लगातार विधायक हैं। भाजपा ने अल्पसंख्यक कार्ड खेलते हुए यहां से फातिमा की कांग्रेस से भाजपा में पैराशूट एंट्री करवाई थी। 

Vikas kumar

This news is Vikas kumar