Congress के बाद अब BJP ने विपक्ष को सोशल मीडिया पर घेरने के लिए दिए टिप्स, कांग्रेस पर लगाया भ्रम फैलाने का आरोप

4/25/2022 5:07:46 PM

ग्वालियर (अंकुर जैन): मध्य प्रदेश में 2023 के चुनाव में सोशल मीडिया का अहम रोल (role of social media) होने वाला है। दो दिन पहले कमलनाथ (kamanath) ने कांग्रेस के प्रदेश के पदाधिकारियों से लेकर जिले के प्रभारियों को बीजेपी को सोशल मीडिया (social media) पर घेरने के टिप्स दिए थे। वहीं आज ग्वालियर में बीजेपी (gwalior bjp) के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने भी अपने कार्यकर्ताओं को टिप्स दिए हैं।

PunjabKesari

विपक्ष के हमले के निपटने के लिए दिए टिप्स

इस दौरान ग्वालियर में सोशल मीडिया के जिला संयोजक, सह संयोजक, सोशल मीडिया प्लेटफार्म प्रभारी, मोर्चा सोशल मीडिया के संयोजक, सह संयोजक, मंडल सोशल मीडिया टीम के संयोजक, सह संयोजक को सोशल मीडिया और उसके सारे प्लेटफॉर्म का बेहतर उपयोग कैसे करें, जन जन तक पार्टी के कामों का प्रचार और प्रसार कैसे हो सके। इसके साथ ही कांग्रेस के द्वारा जो हमले, केंद्र ओर राज्य सरकारों पर किए जा रहे हैं, उससे कैसे निपटा जाएं इसके टिप्स दिए गए हैं।

कांग्रेस पर लगाया भ्रम फैलाने का आरोप 

इस दौरान प्रशिक्षण में प्रदेश सह संयोजक सोशल मीडिया शिशिर बड़कुल ओर जिलाध्यक्ष मौजूद थे। सह प्रभारी का कहना है कि कांग्रेस इन दिनों सोशल मीडिया पर भ्रमक जानकारी पोस्ट करके भ्रामित करने का काम कर रही है। इसलिए अपने आईटी सेल के कार्यकर्ताओं को उनसे निपटने के गुण सिखाएं जा रहे है। भाजपा ने प्रदेश स्तर से लेकर बूथ लेवल तक सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं की नियुक्ति की है। उन्हीं को लगातार ट्रेनिंग दी जा रही है,उसी कड़ी में आज ग्वालियर में ट्रेनिंग आयोजित की गई है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Recommended News

Related News