बीजेपी की झोली में आया डबरा नगर पालिका, क्रॉस वोटिंग के कारण हाथ से फिसला उपाध्यक्ष पद

8/4/2022 6:28:13 PM

डबरा (भरत रावत): डबरा नगर पालिका (dabra nagar palika) अध्यक्ष उपाध्यक्ष के चुनाव में डबरा नगर पालिका अध्यक्ष पद पर बीजेपी (bjp) की लक्ष्मी बाई पूरन सिंह विजय हुई है। उन्हें 18 वोट मिले, जबकि विपक्ष की कांग्रेस (congress) प्रत्याशी सुनीता महाराज सिंह राजोरिया को 6 मत मिले हैं।   

उपाध्यक्ष के लिए चुने गए सत्येंद्र दुबे  

लक्ष्मी बाई पूरन सिंह ने 18 वोटों से जीत दर्ज करके डबरा नगर पालिका की सीट बीजेपी की झोली में डाल दी है। उपाध्यक्ष के लिए कांग्रेस से सत्येंद्र दुबे को 19 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा की ओर से प्रत्याशी कपिल खटीक को महज 11 वोट मिले। इस दौरान भाजपा के पार्षदों ने उपाध्यक्ष के लिए की क्रॉस वोटिंग (cross voting in vice president election 2022) की। उपाध्यक्ष के लिए कांग्रेस प्रत्याशी सत्येंद्र दुबे को जनादेश मिला है।   

बीजेपी में एक बार सामने आई गुटबाजी 

बीजेपी प्रत्याशी कपिल खटीक को अपनी ही पार्टी के नेताओं द्वारा की गई क्रॉस वोटिंग (cross voting) के कारण हार का सामना करना पड़ा। इस बीच एक बार फिर से बीजेपी में अंर्तकलह खुलकर सामने आई है। इसके साथ ही भाजपा पार्षदों ने प्रदेश नेतृत्व को एक बार फिर से सोचने पर मजबूर कर दिया है। जिला ग्वालियर ग्रामीण जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा कि जिन्होंने भाजपा मेंडेट का उल्लघंन किया, उनके खिलाफ जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।  

Devendra Singh

This news is News Editor Devendra Singh