सिंधिया समर्थक गुट को मिली निराशा, केंद्रीय मंत्री तोमर और राज्यमंत्री कुशवाह के समर्थकों ने जीत हासिल की

7/29/2022 7:39:22 PM

ग्वालियर (अंकुर जैन): ज्योतिरादित्य सिंधिया (jyotiraditya scindia) के बीजेपी (bjp) में आने के बाद से पार्टी की अंदरूनी गुटबाजी सतह पर देखने लगी है। जबकि अगले साल मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव (assembly election 2022) होने हैं। ऐसे में बीजेपी में गुटबाजी का समय से पूर्व आना बीजेपी में दो फाड़ के संकेत दे सकता हैं। बहरहाल ये तो वक्त ही बताएगा कि बीजेपी को इससे कितना नुकसान हो सकता है। फिलहाल में ग्वालियर जिला पंचायत (gwalior district panchayat election 2022) अध्यक्ष के चुनाव में ज्योतिरादित्य सिंधिया खेमे की इमरती देवी (imarti devi) को निराशा हाथ लगी है। जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी नरेंद्र सिंह तोमर (narendra singh tomar) और मंत्री भारत सिंह कुशवाह (bharat singh kushwah) गुट के पास है। हालंकि इमरती देवी ने अपने समर्थक को अध्यक्ष बनाने के लिए दिल्ली तक का दौरा किया था लेकिन उनकी ये चाल काम नहीं कर सकी। 
 

PunjabKesari

निर्विरोध चुनी गई दुर्गेश कुंवर जाटव

ग्वालियर के चारों जनपदों पर भाजपा का कब्जा हो गया है। जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए पहले काफी कड़े मुकाबले की आशंका थी। लेकिन शांतिपूर्ण एवं निर्विरोध तरीके से निपट गए। दुर्गेश कुंवर जाटव निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष चुनी गई हैं, वहीं उपाध्यक्ष के लिए प्रियंका घुरैया को चुन लिया गया है। ये दोनों ही केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और मंत्री भारत सिंह कुशवाह के गुट से आती है। 


वीडी शर्मा ने पत्र ने इमरती देवी समर्थक को किया चित 

ग्वालियर जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद को लेकर भाजपा में आंतरिक रूप से प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (narottam mishra) और मंत्री भारत सिंह कुशवाह, साथ ही इमरती देवी के बीच द्वंद की चर्चा थी। ऐतिहात के तौर पर जिला पंचायत कार्यालय पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। लेकिन प्रदेशाध्यक्ष (bjp state president) तरफ से एक पत्र दुर्गेश कुंवर सिंह को बनाने के लिए आया। जिसके बाद सभी के हौसलें पस्त हो गए।

PunjabKesari


नरेंद्र सिंह तोमर और भारत सिंह कुशावह समर्थकों को जीत 

जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनवाने के लिए मंत्री भारत सिंह कुशवाह खुद चुनाव प्रक्रिया के दौरान मौजूद रहे। जबकि 13 सदस्यों में से केवल वोट के लिए 6 सदस्य मौजूद थे। जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर ग्वालियर भाजपा (gwalior bjp) में ही घमासान मचा था। 9 सदस्य पिछले 10 दिन से भोपाल के एक होटल में ठहरे थे। जोकि बीती रात को ही मतदान के लिए शहर में लौटे थे। बहरहाल अब ग्वालियर जिला पंचायत अध्यक्ष (gwalior district panchayat election 2022) की कुर्सी पर नरेंद्र सिंह तोमर और भारत सिंह कुशावह समर्थक दुर्गेश कुंवर जाटव और उपाध्यक्ष पर प्रियंका घुरैया ने जीत हासिल की है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Recommended News

Related News