बीजेपी प्रभारी बोले- ''ब्राह्मण और बनिया मेरी जेब में हैं'', कमलनाथ बोले- अहंकार में डूबी है भाजपा

11/9/2021 1:54:31 PM

भोपाल (प्रतुल पाराशर): भारतीय जनता पार्टी के महासचिव पी मुरलीधर राव ने सोमवार को अपने इस बयान से विवाद खड़ा कर दिया कि ब्राह्मण और बनिया समुदाय के लोग उनकी ‘जेब’ में हैं। अपने इस बयान के बाद वे कांग्रेस के निशाने पर आ गए। कांग्रेस ने मुरलीधर राव से माफी मांगने की मांग की। वहीं उन्होंने दावा किया कि विपक्ष ने उनके बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया।
 

दरअसल प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मुरलीधर राव ने कहा था कि भाजपा और उसकी सरकारें अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजातियों को वोट बैंक के रुप में नहीं देख रहीं, बल्कि उनके पिछड़ेपन, रोजगार और शिक्षा जैसी मूलभूत जरुरतों को दूर करने पर विशेष ध्यान देने जा रही हैं। इसके बाद पत्रकारों ने राव से पूछा कि भाजपा के बारे में यह आम धारणा रही है कि यह ब्राह्मणों और बनियों की राजनीतिक पार्टी है और अब वह ST/SC वर्ग पर ध्यान देने की बात कर रही है। जबकि भाजपा का नारा ‘सबका साथ, सबका विकास’ है। पत्रकारों के इस सवाल पर राव ने कहा कि ब्राह्मण और बनिया मेरी जेब में हैं। आपने हमें ब्राह्मण और बनिया पार्टी करार दिया जब ज्यादातर कार्यकर्ता और वोट बैंक इन्हीं वर्गों से थे। राव ने कहा कि भाजपा समाज के सभी वर्गों का विश्वास हासिल करने की दिशा में काम कर रही है। 
 

कमलनाथ बोले- ये ब्राह्मण और बनिया का अपमान...  
जो लोग सबका साथ-सबका विकास का नारा देते है, वो आज एक वर्ग को फ़ोकस करने की बात कर रहे है और दो वर्गों का खुलेआम अपमान कर रहे है, इनकी यह कैसी मानसिकता, कैसी सोच…? सत्ता की हवस के लिये भाजपा किसी भी हद तक जा सकती है, इनकी नीति- नियत - सिद्धांत सब सत्ता तक ही सीमित है जिस वर्ग के नेताओ ने भाजपा को खड़ा करने में अपनी महती भूमिका निभायी है , उन वर्गों का यह कैसा सम्मान…? भाजपा के नेता सत्ता के नशे व अहंकार में चूर हो गये है। यह तो पूरे बनिया व ब्राह्मण वर्ग का अपमान है। भाजपा नेतृत्व इसके लिये इन वर्गों से अविलंब माफ़ी माँगे। सबका साथ - सबका विकास का नारा देने वाली भाजपा के मध्यप्रदेश के प्रभारी कह रहे है कि हमारी एक जेब में बनिया है, एक जेब में ब्राह्मण है। यह तो इन वर्गों का घोर अपमान है, भाजपा के मुताबिक़ ये वर्ग उनकी बपौती है, उनकी जेब में है।  

 

 

 

 

Vikas Tiwari

This news is Content Writer Vikas Tiwari