MP Election: आखरी सांसों पर है BJP, बस एक झटके की जरूरत है- कमलनाथ

11/26/2018 12:25:55 PM

भोपाल: विधानसभा चुनाव में अब बहुत कम समय बचा है। जिसको लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने कार्यकर्ताओं के नाम एक चिट्ठी लिखी है और टिकट के दावेदारों से अपील की है कि एक जुट रहें। कमलनाथ ने पत्र में लिखा है कि, जिनको टिकट नहीं मिला उनके लिए दर्जनों अवसर हैं जहां इनका उपयोग किया जा सकेगा। निराश ना हों।

जीतने के लिए बस एक धक्के की जरूरत...
कमलनाथ ने पत्र में आगे लिखा है कि, आज कांग्रेस पार्टी उस मुहाने पर पहुंच गई है जहां से भ्रष्टाचारी भाजपा सरकार को धराशायी किया जा सकता है। बस एक धक्के की जरूरत है। वह आखिरी सांसे गिन रही है यह सब एक-एक कांग्रेस कार्यकर्ता की सजगता उसके जुझारूपन और संघर्षशील योगदान का परिणाम है। इस आखिरी धक्के को भी हम सबको मिलकर ही अंजाम देना है। हम सब को एक रहना है क्योंकि एकता ही इस चुनाव में हमारी सबसे बड़ी ताकत बनेगी, बस एक रहकर ही हमें कांग्रेस को जिताना है और भाजपा सरकार को इस प्रदेश से उखाड़ फेंकना है।       

जिन्हें टिकट नहीं मिला उनके लिए दर्जनों अवसर....
आप लोगों ने इसी विश्वास के साथ ही इस युद्ध में अपनी भागीदारी के लिए ही टिकट के लिए आवेदन किया है आप तन मन धन से पार्टी के लिए इन अवसरों को प्रणाम में बदलना चाहते हैं, किंतु आप यह भी भली-भांति जानते हैं कि किसी भी चुनाव में टिकट तो केवल एक ही व्यक्ति को मिल सकता है | इसका यह अर्थ नहीं है कि आकांक्षा रखने वाले बाकी लोगों की शक्ति को पार्टी पहचानती नहीं है,  उनके लिए भी आगे दर्जनों अवसर है जहां इसका उपयोग किया जा सकेगा। 

राहुल और कांग्रेस का हाथ आपके कंधों पर....
कमलनाथ ने लिखा है कि, ध्यान रहे यह बिरला अवसर है जो बार-बार नहीं आएगा। अब भाजपा अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रही है। अपने अन्तर्विरोधियों के थपेड़े सह रही है और जनता के आक्रोश से झुलस रही, तब हमारे धैर्य जिजीविषा और आक्रामक एकता से उसे बेदखल किया जा सकता है। विश्वास कीजिए हस्तिनापुर सामने है,  वह आपका है, आपके लिए है, गांधव उठाइए और टूट पढ़िए। राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी का हाथ आपके कंधे पर है और रहेगा।

जुड़िए और अपने साथियों को भी जोड़िए...
कमलनाथ ने कहा देश में कांग्रेस परिवार का मुखिया होने के नाते मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि, इस जीत में आपके एक-एक कार्यकर्ता की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी विकासगामी और लक्ष्यबद्ध सरकार के स्थानीय पहचानो में आप शामिल होंगे। जुड़िये और अपने साथियों को भी जोड़िये। स्वच्छ और कटिबद्ध सरकार आपका इंतजार कर रही है हमें पूरा विश्वास है कि आप अपनी निष्ठा की कसौटी पर खरे उतरेंगे। 

Vikas kumar

This news is Vikas kumar