CM हाउस पहुंचने से पहले ही गिरफ्तार हुए बीजेपी नेता और कार्यकर्ता, हताशा से नहीं उबर पाई है बीजेपी: कृषि मंत्री

5/16/2022 4:49:44 PM

रायपुर (शिवम दुबे): धरना, प्रदर्शन और आंदोलन देने पर प्रतिबंध के विरोध में भाजपा ने प्रदेश व्यापी जेल भरो आंदोलन करने की शुरूआत की है। प्रदेश के अलग-अलग जगहों पर बीजेपी नेताओं ने प्रदर्शन के साथ जेल भरो आंदोलन नें भाग लिया। राजधानी रायपुर में बीजेपी की ओर से बड़ा प्रदर्शन किया गया। रायपुर के 5 अलग अलग इलाकों से भाजपा कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर सीएम हाउस घेराव के लिए कूच किया। हालांकि घेराव की सूचना पर पुलिस ने सीएम हाउस तक पहुंचने वाले सभी रास्तों को सील कर दिया था।

CM हाउस पहुंचने से पहले ही गिरफ्तार हुए बीजेपी नेता और कार्यकर्ता 

प्रदर्शन के दौरान पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं में जमकर झड़प भी देखने को मिली। करीब 3 घंटे के प्रदर्शन के बाद भाजपा नेताओं समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की गई। बीजेपी नेता बृजमोहन अग्रवाल ने भी इस प्रदर्शन में हिस्सा लिया। पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियो को गिरफ्तार करके सेंट्रल जेल परिषर में अस्थाई जेल में रखा है। 

चुनाव में हार के बाद हताशा से नहीं उबर पाई है बीजेपी: कृषि मंत्री 

वहीं भाजपा के प्रदर्शन पर भूपेश बधेल सरकार ने भी पलटवार किया है। कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने भाजपा को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि चुनाव के बाद हताशा में डूबी भाजपा उबर ही नहीं पाई थी। लगभग साढ़े तीन सालों में केंद्रीय नेतृत्व की प्रताड़ना के बाद आज प्रदेश में कहीं कहीं प्रदर्शन देखने को मिला है। प्रदर्शन से भाजपा की स्थिति नहीं सुधरने होने वाला नहीं है। रविंद्र चौबे ने दावा किया कि भाजपा ने प्रदेश की जनता से अपना विश्वास खो दिया है। बीजेपी को जनता का विश्वास पाने में बड़ी तकलीफ होगी।  

Devendra Singh

This news is News Editor Devendra Singh