BJP नेता का गुंडाराज! कवरेज करने पहुंचे यूट्यूबर को कार से घसीटकर पीटा, पत्रकार के घर पर तोड़फोड़
Wednesday, Feb 25, 2026-12:35 PM (IST)
राजगढ़: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में सत्ता के नशे में चूर बीजेपी जिला उपाध्यक्ष की दबंगई का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कवरेज करने पहुंचे यूट्यूबर विश्ववास चंद्रवंशी को बीच सड़क पर गाड़ी से उतारकर बेरहमी से पीटा गया। आरोप है कि कॉलर पकड़कर थप्पड़ मारे गए, गालियां दी गईं और मोबाइल व कार की चाबी छीन ली गई।
पीड़ित का दावा है कि मारपीट के बाद उसे गोदाम में ले जाकर धमकाया गया और वीडियो बनवाकर जबरन कहलवाया गया कि उसके साथ कोई मारपीट नहीं हुई।
वहीं, घटना का वीडियो वायरल होने के शक में एक कथित पत्रकार के घर पर हमला कर कार, बाइक और वॉशिंग मशीन तोड़ दी गई। मामले में पीड़ित ने एसपी कार्यालय में शिकायत दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

