BJP नेता पर लटकी जांच की तलवार, करोड़ों की सरकारी राशि में घोटाले के आरोप

4/17/2019 11:29:16 AM

भोपाल: प्रदेश में बीजेपी शासन में हुए घोटालों को लेकर कांग्रेस ने कच्चा चिट्ठा खोलना शुरु कर दिया है। सत्ता परिवर्तन के बाद भाजपा से जुड़े लोग गड़बड़ी, घोटाले, भ्रष्टाचार के मामलों में फंसते नजर आ रहे हैं। कई मामलों में जांच शुरू हो गई है। वहीं अब  बीजेपी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री सौदान सिंह पर गंभीर आरोप लगे हैं। प्रदेश की सरकारी जांच एजेंसी ईओडब्ल्यू में सौदान सिंह के खिलाफ आर्थिक अनियमितता को लेकर शिकायत दर्ज हुई है।

PunjabKesari

दरअसल, सौदान सिंह बीजेपी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री और छत्तीसगढ़ में संगठन का काम देखते हैं। उन पर विदिशा जिले के कागपुर गांव में बीजेपी के कई सांसदों से मिली भगत कर करोड़ों रुपए की सरकारी राशि के दुरुपयोग के आरोप लगे हैं। इसके अलावा सामुदायिक भवन निर्माण के लिए करीब 2 करोड़ की राशि विभिन्न राज्य सभा सांसदों से आवंटित कराकर गोलमाल करने के आरोप है। आर्थिक अनियमितता और भ्रष्टाचार का ये मामला ईओडब्ल्यू पहुंच गया है। ईओडब्ल्यू उन पर लगे तमाम आरोपों की जांच कर रहा है, जांच में आने वाले सबूतों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। मामला सामने आने के बाद बीजेपी खेमे में हड़कंप मच गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

ASHISH KUMAR

Recommended News

Related News