भाजपा नेता को अज्ञात वाहन ने कुचला, दर्दनाक मौत; पूरे क्षेत्र में शोक की लहर
Saturday, May 23, 2026-02:50 PM (IST)
CG Desk: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिलों में तेज रफ्तार वाहन का कहर देखने को मिला। जहां भाजपा नेता को अज्ञात वाहन ने बुरी तरह कुचल दिया। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान भाजपा नेता की मौत हो गई है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
जानकारी के अनुसार यह घटना सरगुजा जिले के एनएच-43 स्थित बतौली क्षेत्र में हुई है। जहां शांतिपारा मुख्य मार्ग पर अज्ञात वाहन ने भाजपा बूथ अध्यक्ष शिव मंगल दास को अपनी चपेट में ले लिया। वाहन चालक भाजपा नेता को करीब 20 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। घटना इतनी भयानक दी थी भाजपा नेता गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि चालक मौके पर फरार हो गया। जिससे चालक की बड़ी लापरवाही सामने आई है।
वहीं, घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल शिव मंगल दास को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बतौली पहुंचाया गया। लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों को घटना की सूचना दी गई। इस घटना के बाद पूरे परिवार समेत क्षेत्र में शोक की लहर है।

