कोरोना से BJP नेता की मौत, इंदौर में मौतों का आंकड़ा सवा सौ से पार

5/26/2020 12:55:18 PM

इंदौर: इंदौर में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य और इंदौर हज कमेटी के अध्यक्ष रहे डॉ. रज्जाक पटेल का रविवार देर शाम निधन हो गया। वे कोरोना पॉजिटिव थे और उनका अरबिंदो अस्पताल में इलाज चल रहा था। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले उनकी तबीयत खराब होने के चलते उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां  एक्स रे रिपोर्ट खराब आने के बाद इन्हें शहर के अरविदों हॉस्पिटल रैफर कर दिया गया था। जहां रविवार देर रात उनका निधन हो गया। रज्जाक पटेल की मौत के बाद पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई है।

PunjabKesari

आपको बता दे कि इंदौर प्रदेश भर में सबसे ज्यादा संक्रमित जिला है। अब तक जहां कोरोना से सवा सौ से ज्यादा मौतें हो चुकी है। इनमें तीन डॉक्टर भी शामिल है। वहीं अब तक जिले में कुल 3103 संक्रमित मरीज हो चुके हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Recommended News

Related News