''लोग विकास यात्रा का कर रहे हैं खुलकर विरोध'': कांग्रेस

2/13/2023 5:39:46 PM

खंडवा: मध्य प्रदेश के खंडवा में विकास यात्रा के दौरान भाजपा विधायक (bjp mla) के मुर्दाबाद के नारे ग्रामीणों ने लगाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि भाजपा विधायक क्षेत्र में कोई विकास कार्य किये बगैर ही विकास यात्रा (vikas yatra) निकाल रहे हैं। खंडवा के पंधाना विधानसभा से विधायक राम दांगोरे की विकास यात्रा के दौरान ग्राम गरण गांव में ग्रामीणों ने खूब हंगामा किया। इस दौरान ग्रामीणों ने पंडाल में मौजूद कुर्सियां भी तोड़ डाली। वहीं विधायक मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। इधर विधायक राम दामोर (mla ram Damor) ने भी एक वीडियो जारी कर कहा की गरण गांव में जयस के कार्यकर्ताओं ने उनका विरोध किया है। उनकी मांग थी कि जनरल बिपिन रावत की मौत पर जश्न मनाने वाले जयस कार्यकर्ताओं पर हुई एफआईआर रद्द हो। लेकिन यह देश से जुड़ा हुआ मामला है। इसलिए इस मामले में कोई समझौता नहीं किया जाएगा। जिन लोगों ने शहीद की मौत पर जश्न मनाया है, उनके खिलाफ कार्रवाई हो रही है और जो उनका साथ देंगे, उन पर भी कार्रवाई होगी।

'लोग विकास यात्रा का कर रहे हैं खुलकर विरोध' 

लेकिन इस पूरे मामले पर कांग्रेस ने भी पलटवार किया है। कांग्रेस ने प्रेस नोट जारी कर कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जनता से झूठे वादे किये थे। क्षेत्र में कोई भी विकास कार्य नहीं हुवे हैं। वहीं भ्र्ष्टाचार भी अधिक बढ़ गया है। ऐसे में जनता अब भाजपा सरकार और विधायकों का विरोध कर रही है। कांग्रेस ने भाजपा की विकास यात्रा को जनता के साथ एक मजाक बताया है। मध्य प्रदेश में बीजेपी की विकास यात्रा स्थानीय विधायकों का रिपोर्ट कार्ड साबित हो रही है। आए दिन विकास यात्रा में स्थानीय नागरिकों के विरोध की खबरें आने लगी है। ऐसे में यही माना जा रहा है कि इसी रिपोर्ट के आधार पर विधायकों के टिकट भी निर्धारित होंगे।

BJP विधायकों के खिलाफ मुखर हो गई है जनता: कांग्रेस 

खंडवा में भाजपा का अच्छा खासा वर्चस्व है। ऐसे में अब यहां स्थानीय भाजपा विधायकों के खिलाफ जनता मुखर होने लगी है। पहले खंडवा विधानसभा से विधायक देवेंद्र वर्मा के खिलाफ स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया, तो अब खंडवा की पंधाना विधानसभा से विधायक राम दांगोरे के खिलाफ ग्रामीण विरोध में उतर आए हैं। पंधाना से भाजपा के विधायक राम दांगोरे प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता भी हैं। भाजपा विधायक राम दांगोरे अपनी विकास यात्रा के दौरान पंधाना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गरणगांव के दौरे पर थे। वहीं गरण गांव में विकास यात्रा के मंच पर ग्रामीणों ने विरोध जताया। बताया जा रहा है कि विरोध करने वाले ग्रामीण थे जिन्होंने विधायक मुर्दाबाद के नारे भी लगाए और पंडाल में रखी कुर्सियां भी इधर से उधर फेंक दी। 

'शहीदों की सहादत पर खुशी मानने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई' 

इधर, भाजपा विधायक और प्रदेश प्रवक्ता राम दांगोरे ने भी एक वीडियो जारी कर कहा कि गरण गांव में जो विरोध हुआ है, वह जयस संगठन के कार्यकर्ताओं ने किया है। विधायक ने कहा कि जनरल बिपिन रावत के हेलीकॉप्टर दुर्घटना के बाद जयस संगठन के कार्यकर्ताओं ने खुशियां मनाई थी, जिसके खिलाफ उन पर केस दर्ज किया गया था। विकास यात्रा के दौरान जयस के कार्यकर्ता उस मामले में दर्ज FIR  को वापस लेने की मांग कर रहे थे। लेकिन यह मामला देश से जुड़ा हुआ मामला है। इस मामले में किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और जो भी दोषी है, उन पर कार्रवाई की जा रही है, और जो उनका सहयोग करेगा उन पर भी कार्रवाई की जाएगी। 

भाजपा के झूठ को भांप गई है जनता: कांग्रेस 

वहीं कांग्रेस ने भी इस पूरे मामले को आड़े हाथों लिया है। कांग्रेस के मीडिया प्रभारी प्रेमांशु जैन ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के झूठे वादे जनता समझ चुकी है। आज गांव में विकास कार्य नहीं हो रहा है। जो काम हुए हैं वह भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी की विकास यात्रा मजाक बनकर रह गई है। कांग्रेस शासनकाल में युवाओं को रोजगार और गांव का विकास कमलनाथ जी की पहली प्राथमिकता थी। कांग्रेस का कहना है कि जयस ने नहीं गांव के युवाओं ने ही एकमत होकर विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है। इससे यह स्पष्ट होता है कि भारतीय जनता पार्टी ने केवल विकास के नाम पर खोखले वादे ही किए हैं।  

Vikas Tiwari

This news is Content Writer Vikas Tiwari