BJP नेता ने निगम अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप, पद से दिया इस्तीफा

7/2/2019 2:13:16 PM

सतना: सतना से बीजेपी पार्षद सुशील सिंह ने एमआईसी सदस्य और स्मार्ट सिटी के डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा बीजेपी निगम महापौर ममता पांडेय को सौंप दिया है। बीजेपी पार्षद ने कहा कि इस्तीफा देने का बड़ा कारण अधिकारियों का दुर्व्यहार और भ्रष्टाचार बताया है। सुशील का कहना है कि सतना नगर निगम में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है, अधिकारी अपनी मनमानी कर रहे हैं। इन्हीं सभी बातों से दुखी होकर निगम के सभी जिम्मेदारियों से इस्तीफा देने को वे मजबूर हैं। सिंह ने कहा कि वे सिर्फ पार्षद पद पर रहकर जनता के हित में काम करेंगें। अब आखिरी निर्णय महापौर करेंगी।



जानकारी के अनुसार, सुशील ने निगम अधिकारियों और कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सुशील का कहना है कि सतना नगर निगम में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है, अधिकारी अपनी मनमानी कर रहे हैं। इन्हीं सभी बातों से दुखी होकर निगम के सभी जिम्मेदारियों से इस्तीफा देने को वे मजबूर हैं। सिंह ने कहा कि वे सिर्फ पार्षद पद पर रहकर जनता के हित में काम करेंगें। अब आखिरी निर्णय महापौर करेंगी।

meena

This news is Edited By meena