पं. जवाहर लाल नेहरू पर BJP नेता ने की अभद्र टिप्पणी, कांग्रेसियों ने की कार्रवाई की मांग, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

4/25/2022 7:26:14 PM

गरियाबंद: देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू के खिलाफ सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी करने के मामला अब तूल पकड़ रहा है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवभोग के महामंत्री अरुण सोनवानी के नेतृत्व में दर्जनभर कांग्रेसी कार्यकर्ता देवभोग थाना पहुंचकर संबंधित व्यक्ति पर एफ आई आर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करने के लिए ज्ञापन सौंपा गया।

आपको बता दें कि गत दिनों सोशल मीडिया में भाजपा के नेता सनत माजी के द्वारा देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की गई थी जिसके विरोध में आज समस्त कांग्रेसी कार्यकर्ता थाना में पहुंचकर एफ आई आर दर्ज कर उचित कार्यवाही करने का आग्रह किया है। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की माने तो अगर सड़क मार्ग के खिलाफ कार्यवाही नहीं होती है तो आगे चलकर आंदोलन किया जाएगा एवं प्रदेश के सभी कोनों से सनत मांझी के खिलाफ विरोध किया जाएगा।

meena

This news is Content Writer meena