भाजपा नेता की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया भर्ती; हालत गंभीर
Friday, May 22, 2026-10:01 AM (IST)
इंदौर: मध्यप्रदेश के इंदौर में भाजपा के नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा की तबीयत बिगड़ी है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लेकिन सुमित मिश्रा की हालत गंभीर बताई गई है। इसके चलते आज यानी शुक्रवार को उन्हें विमान से दिल्ली शिफ्ट किया जाएगा। बताया जा रहा है कि भाजपा नेता सुमित मिश्रा दिल की धमनियों में गंभीर ब्लॉकेज की वजह से बीमार हुए है।
जानकारी के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें इंदौर के ज्यूपिटर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों से प्राप्त सूचना के मुताबिक, उनके दिल की धमनियों में गंभीर ब्लॉकेज पाया गया है। उनकी गंभीर हालत को देखते ही अस्पताल के चिकित्सकों ने सुमित मिश्रा को हायर सेंटर दिल्ली रेफर कर दिया है। यहां उन्हें और बेहतर इलाज मिल सकेगा। नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा को शुक्रवार को इंदौर से विमान से दिल्ली शिफ्ट किया जाएगा।
बता दें कि सुमित मिश्रा इंदौर शहर के सक्रिय नेताओं में से एक हैं और हाल ही में इंदौर शहर में उभरे जल संकट को लेकर भाजपा के भीतर चल रही अंदरूनी खींचतान और नाराजगी को शांत करने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने वरिष्ठ विधायक महेंद्र हार्डिया और महापौर पुष्यमित्र भार्गव के बीच समन्वय स्थापित कर सियासी दूरियां कम करवाने में बड़ी भूमिका निभाई है।

