भाजपा नेता के ऑफिस में 5 लाख की चोरी

9/13/2018 3:26:16 PM

उज्जैन : भाजपा नेता और नपा में सांसद प्रतिनिधि धर्मेश जायसवाल के महात्मा गांधी मार्ग स्थित पंचवटी ऑफिस से करीब 5 लाख की चोरी हो जाने का मामला सामने आया है। जयसवाल ने मंड़ी पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता के अनुसार उसके आफिस की अलमारी में 5 लाख रुपए के करीब जियो मोबाइल डिस्ट्रीब्यूशन का कलेक्शन रखा था।

जो सुबह गायब मिले। जिस अलमारी में पैसे रखे हुए थे वो अलमारी भी खुली मिली है। साथ ही अलमारियों की चाबियों में से एक चाबी गायब हैं। पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। इधर मुख्य मार्ग पर हुई चोरी की इस बड़ी वारदात की जांच के लिए पुलिस ने उज्जैन से फॉरेसिंक विभाग की टीम को नागदा बुलाया था। टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच कर मौके से फिंगर प्रिंटस लिए है। 

suman

This news is suman