दो पक्षों में विवाद में भाजपा नेता के बेटे की हत्या, चाकूबाजी में कई लोग घायल, स्थिति तनावपूर्ण

3/24/2022 11:29:51 AM

इंदौर(गौरव कंछल): इंदौर के समीप किशनगंज थाना क्षेत्र के पिगडम्बर में देर रात प्लाट पर बोरिंग लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच बड़ा विवाद हो गया। विवाद के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पिगडंबर निवासी सुजीत ठाकुर की हत्या कर दी। सुजीत ठाकुर भाजपा नेता उदल सिंह चौहान का बेटे हैं। वही मौके पर मौजूद राजा वर्मा और उसके साथियों द्वारा जमकर चाकूबाजी की गई। चाकूबाजी की घटना में कुछ लोगों के गंभीर घायल हो गए। घटना की सूचना लगते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और हंगामा किया।

भाजपा नेता के बेटे की हत्या के बाद ग्रामीण भड़क गए। उन्होंने मुंबई आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्का जाम कर दिया। जाम के चलते राउ से पीतमपुर की ओर करीब 5 किलोमीटर से अधिक का जाम रहा। वहीं गुस्साई भीड़ ने वाहनों में भी जमकर तोड़फोड़ की। घटना की जानकारी लगते ही किशनगंज पुलिस अन्य पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंचे। हालांकि माहौल को शांत करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। एडीएम पवन जैन ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत करने की कोशिश की। घटना के बाद गुस्साई द्वारा सड़क पर जाम किया गया और जमकर हंगामा किया गया। हंगामे के दौरान कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया जिसे देर रात पुलिस द्वारा खुलवाया गया। वही ग्रामीणों द्वारा किए जा रहे हंगामे के दौरान सड़क से गुजरने वाले राहगीर अपने आप को बचाते हुए इधर उधर से होकर गुजरने लगे विवाद के दौरान घटना में पिंटू जितेंद्र जगदीश धर्मेंद्र सहित अन्य लोगों के घायल होने ने की सूचना सामने आई है। जिन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

meena

This news is Content Writer meena