BJP नेताओं ने की इंजीनियर की पिटाई, कांग्रेस की झोली में एक और मुद्दा

11/15/2018 12:10:09 PM

नीमच: नगरपालिका के इंजीनियर लोकेश विजय के साथ नगरपालिका अध्यक्ष और उसके चहेतों ने जमकर मापरीट की। इसकी वजह यह है कि इंजीनियर ने कोर टेस्टिंग के लिए सड़क का नमूना भेज दिया। जानकारी के अनुसार इंजीनियर द्वारा कराई गई कोर टेस्टिंग के चलते नगरपालिका अध्यक्ष के चहेते ठेकेदार का भुगतान नहीं हो पा रहा था। पूरे घटनाक्रम के बाद इंजीनियर लोकेश विजय मामले की रिपोर्ट कराने थाने पहुंचा। लेकिन नीमच नगरपालिका अध्यक्ष एवं उनके कुछ चहेते लोगो ने इंजीनियर पर दबाव बना, उसे थाने से रवाना कर दिया। इसके बाद उसकी पिटाई कर डाली।  इंजीनियर जब पिटकर थाने पहुंचा तब उसने मीडिया को बयान देते हुए पूरा घटनाक्रम बताया। इंजीनियर द्वारा भाजपा से जुड़े लोग जिनमें नीमच नगरपालिका अध्यक्ष राकेश पप्पू जैन, गौरव यादव, विकास नामदेव और ठेकेदार अजय मेहता का खुलकर नाम लिया। 

कांग्रेस को मिला चुनावी मुददा-
वर्तमान समय में चुनावी हलचल के चलते जहां कांग्रेस भुनाने के लिए मुद्दे ढूंढ रही है वहीं, नीमच नगरपालिका की बचकानी हरकतों के चलते कांग्रेस को बैठे बिठाए चुनावी मुद्दा मिल गया है। मौके पर पहुंचे कांग्रेसी पार्षद योगेश प्रजापती, मोनू लोकस और विनोद बोरीवाल ने भी नगरपालिका अध्यक्ष पर खुलेआम भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि नीमच नगर पालिका अध्यक्ष लगातार कर्मचारियों पर अवैधानिक कार्य करने के लिए दबाव बनाते हैं और नहीं करने पर अधिकारियों कर्मचारियों के साथ मार-पिटाई  तक की जाती है। एक ईमानदार इंजीनियर की भ्रष्टाचार के खिलाफ उठाई जा रही आवाज को दबाने के लिए जिस प्रकार से गुंडागर्दी का सहारा लिया जा रहा है। उसे कांग्रेस पूरे दमखम से जनता के बीच पहुंचा इस मुददे को भुना सकती है। 
 

suman

This news is suman