amrit mahotsav jagdalpur: भाजयुमो ने तिंरगा रैली निकालकर दिया देश के प्रति सम्मान का मौका

8/13/2022 5:47:45 PM

जगदलपुर (सुमित सेंगर): जगदलपुर में आजादी के अमृत महोत्सव (amrit mahotsav jagdalpur) के तहत भाजपा युवा मोर्चा (bjp youth morcha) द्वारा शनिवार को हर घर तिरंगा अभियान (har ghar tiranga campaign) के तहत रैली निकाली गई। शहर के मुख्यमार्गों चौक चौराहों से यह रैली गुजरी। इस दौरान भाजपा (bjp) के बड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आम लोगों से अपने अपने घरों प्रतिष्ठानों में तिरंगा लगाने की अपील की। 

सफल बने हर घर झंडा अभियान: बीजेपी 

आजादी के 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा यह तिरंगा यात्रा (tiranaga yatra) निकाली गई। भाजयुमो का यह अभियान 15 अगस्त तक चलाया जाएगा। इस दौरान भाजपा के पूर्व विधायक संतोष बाफना ने बताया कि इंडिया (india) की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर देश के आम लोग भव्यता के साथ स्वतंत्रता दिवस मना सके, इसलिए पीएम मोदी (pm modi) की अगुवाई वाली एनडीए सरकार (NDA Government) ने संवैधानिक बाध्यताओं को खत्म करने का काम किया है। अब आसानी से आम लोग अपने घरों में तिरंगा झंडा शान से लगा सकेंगे।

राष्ट्रध्वज को लेकर थी बंदिशे: पूर्व विधायक  

बीजेपी नेता ने बताया कि कांग्रेस (congress) के शासनकाल के दौरान आम लोगों पर राष्ट्रध्वज को लेकर कई तरह की बंदिशे थी। तिरंगा यात्रा के दौरान भाजपा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए भाजपा कार्यालय से तिरंगा यात्रा निकली। संजय मार्केट गोल बाजार सहित प्रमुख चौक चौराहों से गुजरते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों से तिरंगा झंडा अपने प्रतिष्ठानों में लगाने की अपील की। 

 

 

Devendra Singh

This news is News Editor Devendra Singh