राहुल के शिव अवतार पोस्टर पर BJP विधायक का तंज, कहा- शिव अवतार हैं तो जहर पीकर दिखाएं

3/23/2019 4:12:19 PM

हरदा: राहुल गांधी के शिव अवतार पोस्टर पर सियासत गरमाई हुई है। अब लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री कमल पटेल ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने राहुल के शिवभक्त होने पर सवाल उठाते हुए तंज कसा है कि अगर वह भगवान शिव के अवतार हैं तो शिव की तरह जहर पीकर दिखाएं।



दरअसल, लोकसभा चुनाव के मद्दे नजर हटा में कांग्रेसी कार्यकर्ता राहुल गांधी के शिव अवतार के  पोस्टर लगा रहे थे। जिस पर बीजेपी विधायक कमल पटेल ने सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस हर काम के प्रमाण मांगती है। अब अगर राहुल गांधी सच में खुद को शिव का अवतार मानते हैं तो अब राहुल गांधी जी सबूत दें। अगर वे जहर पीकर नीलकंठ बनकर बैठे रहते हैं तो जहर पीकर दिखाएं हम मान जाएंगे कि वे शिव के अवतार हैं। इतना ही नहीं उन्होंने आगे कहा कि भारत पर जब आतंकियों ने हमला किया,सर्जिकल स्ट्राइक हुई लेकिन फिर कांग्रेस ने सरकार से इसके प्रमाण मांगे। इसलिए हम कहते हैं कि अगर कांग्रेस उन्हें शिव भक्त बता रही है तो वह जहर पीकर देखे अगर वह नीलकंठ बनकर बैठे रहते हैं तो हम मान लेंगे।



बता दें कि विधानसभा चुनाव के दौरान हिंदुओं को साधने के लिए राहुल गांधी का एक पोस्टर जारी हुआ था जिसमें उन्हें शिव का अवतार बताया गया था। कांग्रेस हिंदु वोटबैंक जुटाने के लिए उन्हीं पोस्टर को दोवारा इस्तेमाल कर रही है जिस पर विपक्ष दल जमकर सवाल उठा रहा है।

ASHISH KUMAR

This news is ASHISH KUMAR