मध्य प्रदेश में कौन बनेगा मुख्यमंत्री? भाजपा विधायक दल की बैठक आज , सस्पेंस होगा खत्म...
Monday, Dec 11, 2023-10:53 AM (IST)

भोपाल। मध्य प्रदेश में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद अभी तक मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान नहीं हुआ है। सोमवार को भाजपा विधायक दल की बैठक है। बताया जा रहा है कि इस बैठक में ही मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा हो जाएगी। इसी के साथ भाजपा ने पहले ही विधायकों को निर्देश दे दिए हैं कि विधायक दल की बैठक से पहले मीडिया के सामने कोई भी बयान नहीं दें।
बता दें कि केंद्रीय पर्यवेक्षक सुबह 11 बजे भोपाल भाजपा कार्यालय पहुंच जाएंगे केंद्रीय पर्यवेक्षकों में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पार्टी के अन्य पिछड़ा वर्ग ओबीसी मोर्चा के प्रमुख के . लक्ष्मण और सचिव आशा लाकड़ा शामिल हैं।
भाजपा कार्यालय में विधायक दल की बैठक शाम को 4 बजे से शुरू होगी। आपको बता दें कि भाजपा ने इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर मध्य प्रदेश में चुनाव लड़ा है। भाजपा नेता प्रहलाद पटेल पूर्व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय और प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा के साथ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मुख्यमंत्री पद के दावेदार माने जा रहे हैं।