bjp mahila morcha ने सीएम बघेल का फूंका पुतला, फरियादी महिला को खुद से मिलने से रोका गया

5/10/2022 6:22:59 PM

जगदलपुर (सुमित शर्मा): जगदलपुर में मंगलवार को बीजेपी महिला मोर्चा (bjp mahila morcha) ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (cm bhupesh baghel) का पुतला जलाया। महिला मोर्चा की नेत्रियों ने सीएम भूपेश बघेल (cm bhupesh baghel) पर आरोप लगाया कि विधानसभा भ्रमण में निकले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सूरजपुर (surajpur) में एक फरियादी महिला को मिलने से रोका गया। महिला मोर्चा (mahila morcha) की नेत्रियों का आरोप है की मुख्यमंत्री के इशारे पर युवती को रोका गया।

बीजेपी के आरोपों पर कांग्रेस का पलटवार

वहीं भरी सभा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (bhupesh baghel) द्वारा अपनी फरियाद सुना रही युवती को राजनीति न करने की टिप्पणी पर भी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जाहिर किया है। हालांकि इस मामले में कांग्रेस ने भाजपा पर आधा अधूरा वीडियो जारी कर दुष्प्रचार करने का आरोप लगाया है। बावजूद इसके इसे लेकर राजनीति गरमा गई है और आगामी चुनावों को देखते हुए भाजपा छोटे से छोटे मुद्दे में भी कांग्रेस को घेरने से पीछे हटती नहीं दिख रही है।

 

Devendra Singh

This news is News Editor Devendra Singh